महानदी पुल से छलांग लगाई महिला का शव बरामद, 24 घंटे बाद नदी में तैरता मिला शव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– महानदी पुल से कूदने वाली महिला का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। दरअसल, सोमवार सुबह एक महिला ने महानदी पुल से छलांग लगा दी थी। महिला की स्कूटी पुल पर खड़ी मिली। जबकि दुपट्टा पुल की रेलिंग से बंधा हुआ था। महिला की पहचान रायपुर के संतोषी नगर निवासी स्वाति त्रिवेदी (27) के रूप में हुई है। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि स्वाति की शादी दो साल पहले अजय त्रिवेदी से हुई थी। उनका ढाई महीने का एक बच्चा भी है। स्वाति रक्षाबंधन के मौके पर पारागांव स्थित अपने मायके आई हुई थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम पुल के नीचे महिला की तलाश करती रही। इसी बीच पुलिस को थोड़ी ही दूरी पर एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ मिला। यह शव स्वाति का नहीं, बल्कि किसी अन्य महिला का था। पुलिस ने शव को बाहर निकाला।
दूसरी महिला की हुई शिनाख्त
महिला का शव 2-3 दिन पुराना बताया गया है। शव की पहचान महासमुंद जिले के बेमचा निवासी चंपा चंद्राकर (78) के रूप में हुई है। चंपा 15 अगस्त को बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। परिजनों द्वारा पहचान करने के बाद शव सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस बीच गोताखोर और पुलिस स्वाति की तलाश करते रहे। सोमवार शाम तक महिला का शव नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया था। मंगलवार की सुबह स्वाति का शव नदी में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवविवाहिता ने महानदी पुल से लगाई छलांग, खोजबीन के दौरान पुलिस को मिला दूसरी महिला का शव, मचा हड़कंप