पद्मश्री फूलबासन यादव के हाथो हुआ छत्तीसगढ़ महतारी महिला एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं का सम्मान, समाज सेवा के क्षेत्र में किया कार्य

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- आज दिव्य गोपाल धाम प्रज्ञा भवन तेलीनसत्ती धमतरी में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्य अतिथि पद्मश्री फूलबासन यादव के हाथो छत्तीसगढ़ महतारी महिला एसोसियेशन की समस्त कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। बता दे कि छत्तीसगढ़ महतारी महिला एसोसियेशन की समस्त महिलाएं अपने काम से समय निकालकर समाज सेवा के कार्य में अपना योगदान देती है जैसे शासन की योजनाओं को लोगो तक पहुंचाना, उत्कृष्ट कार्य करने वालो का सम्मान, विभागों का सम्मान, गरीबों और असहाय लोगों की मदद, बुजुर्गो का सम्मान रोजगार देने में मदद करना।

सम्मान कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ, महिलाओं को रोजगार महिलाओं को स्वालंबन बनाना महिलाओं को देशी घरेलू जैसे गोबर से बनी वस्तु के बारे में प्रशिक्षण देना, धमतरी की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। एसोसियेशन ने सिलाई, पार्लर, होम्योथैरेपी, योग, गोबर से बनी वस्तुओं के बारे में प्रशिक्षण देने का भी निर्णय लिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री फूलबासन सहित पोषण सिन्हा गौ वंश रक्षक प्रदेश अध्यक्ष, योगा ट्रेनर उमा पटेल, होम्योथैरेपी रानू साहू, दिव्य तपस्वनी, मोर बाजार के डारेक्टर प्रशांत यादव, छत्तीसगढ़ महतारी महिला एसोसियेशन की प्रदेश अध्यक्ष मोहनी साहू, कार्यकर्ता समीना अंजुम, भावना मरकाम, कनक शाह, रीता सोनी, मालती देवी, सुनीता साहू,वातांजली, सेख सोहेल, राहुल सोनी, आयुर्वेद के डॉक्टर सावित्री साहू, खिलेश साहू, गणपत अग्रवाल, फलेंद्र पटेल, संजय साहू, अंजू सिन्हा, खिलेश्वरी सिन्हा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पद्मश्री फूलबासन ने इस अवसर पर कहा कि समाज के क्षेत्र में उनका पूरा पूरा सहयोग रहेगा। बता दे कि पद्मश्री फूलबासन यादव ने करीब पांच लाख महिलाओं को रोजगार देकर आत्म निर्भर बनाया है। महिलाओं को रोजगार देकर आत्म सम्मान के साथ जीना सिखाया। साथ ही उन्होंने पांच हजार से ज्यादा देशी फलों का वृक्षा रोपण किया है। जो हर महिलाओं के लिए प्रेरणास्पद है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य कैंप, 400 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में होगा आयोजन

Related Articles

Back to top button