नवापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में विश्व बालिका दिवस मनाया गया, विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर सुरक्षा एवं आत्मरक्षा की दी गई जानकारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- विश्व बालिका दिवस के अवसर पर नवापारा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 10 वार्ड क्रमांक 12 में बालिका दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम बालिकाओं का तिलक वंदन कर आरती किया गया। बालिकाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्याणी कंसारी के द्वारा ट्रैफिकिंग, आत्मरक्षा की जानकारी दी गई साथ ही वार्ड में उपस्थित महिलाओं को पारिवारिक शांति, बाल विवाह न करने के लिए शपथ दिलाया गया।
उनके अधिकारों की सुरक्षा एवं आत्मरक्षा की जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं के साथ होने वाले अपराध एवं किसी भी प्रकार की अनहोनी ना हो इसके लिए टोल फ्री नंबर की भी जानकारी दी गई। बालिकाओं को अपने माता-पिता का सम्मान एवं परिवार को ही सर्वोपरि मान कर उनकी बातों को मानने और आदर करने की शिक्षा भी दी।
बालिकाओं के लिए मनोरंजन और शिक्षाप्रद कार्यक्रम जैसे चित्रकला, रंगोली, मेहंदी, प्रश्नमंच, फुग्गा फूलाव, सुई में धागा डालो आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकला के माध्यम से बालिकाओं ने अपनी आत्मरक्षा संबंधित तथा बालिकाओं के साथ होने वाले अपराध से संबंधित चित्र बनाया। बालिकाओं को चित्रकला, रंगोली एवं मेहंदी में प्रथम द्वितीय का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुमुद, पुराणिक, कल्याणी कंसारी, पद्मिनी चक्रधारी, उर्मिला देवांगन, धनेश्वरी ध्रुव , राजकुमारी विश्वकर्मा, उमेश्वरी सोनवानी, भूमिका, भगवती पठारी, भूमिका नौरंगे, आशा वर्मा, रजनी सेन, हेमलता विश्वकर्मा, जहारा बानो, दीपाली जैन, नानेश्वरी यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम में बालिकाओं ने शुरू से अंत तक उत्साह पूर्वक भाग लिया। यह आयोजन महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती रेखा साहू के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6
यह खबर भी जरुर पढ़े
विकासखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित