घर के आंगन में युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक युवक ने घर के आंगन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव सुबह परिजनों ने फंदे पर लटके देखा, तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सिसरिंगा निवासी चमार सिंह राठिया (27 वर्ष) ने घर के आंगन में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि चमार सिंह की पत्नी व बच्चे बुधवार की रात को घर में सो रहे थे। तभी चमार सिंह ने पत्नी व बच्चों को कमरे में बंद कर दिया और घर के आंगन में फांसी के फंदे पर झूल गया। सुबह जब उसके परिजन सोकर उठे, तो उन्होंने देखा कि चमार सिंह फांसी पर लटका हुआ है।
मामले की सूचना धरमजयगढ़ थाना में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवा कर पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। लोगों के अनुसार चमार सिंह शराब पीने का आदि था। इससे उसकी मानसिक स्थिति भी बिगड़ चुकी थी। ऐसे में प्रारंभिक जांच में फांसी पर लटकने का कारण अभी यही बताया जा रहा है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6