जन्मदिन मनाकर लौट रहा युवक सड़क हादसे का शिकार, ब्रिज से गिर कर दो की मौत, जानिए क्या है मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जन्मदिन मनाकर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवक ओवरब्रिज से नीचे गिर गए। हादसे में दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामला कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पाली पडनिया के रहने वाले आकाश (22) और नितेश (26) बाइक से घूमने गए थे। जहां से लौटते समय उनकी बाइक ओवरब्रिज से टकरा गई और दोनों युवक 25 फिट नीचे गिर गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

आकाश के चाचा रूप कुमार कंवर ने बताया कि सोमवार को आकाश का जन्मदिन था। वह अपने दोस्त नितेश के साथ भैसमा के पास पिकनिक मनाने गया हुआ था। आकाश ने पिकनिक जाने के लिए अपने चाचा से बाइक मांगी थी। दोनों पिकनिक से वापस लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

बस का टायर फटा, अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी, 2 की मौत, कई यात्री घायल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन