उरला में युवक की गला घोटकर हत्या: तीन आरोपी गिरफ्तार, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- उरला में अवैध संबंध के शक में एक मजदूर की हत्या का मामला सामने आया है। मजदूर की हत्या उसके ही साथियों ने कर दी। इसके बाद लाश को दलदल में छिपाने की कोशिश की, लेकिन कंपनी का सुपरवाइजर मौके पर पहुंच गया और रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला रायपुर जिले के उरला थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार उधम सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम 7 बजे कंपनी में काम करने वाले अवध राज सिंह, संजू सिंह ने एक अन्य सुपरवाइजर मोहित सिंह से बाइक लेकर उरला खरीदारी करने गए थे। शाम 7.30 बजे कंपनी के कुछ मजदूरों ने सुपरवाइजर को बताया कि बाइक लेकर गए मजदूर उरला बाजार में लड़ाई कर रहे हैं।
इस पर उधम सिंह झगड़ा रोकने के लिए कंपनी में ही साथ काम करने वाले कृष्ण बिहारी मिश्रा के साथ बाजार की तरफ निकला। रास्ते में ग्राम अछोली ग्रेवेटी-2 के पास एक व्यक्ति कंपनी की बाइक पैदल लेकर जाते हुए दिखाई दिया। उन्होंने उसे रोककर मजदूर अवध राज सिंह के बारे में पूछा। इसी दौरान पास के दल-दल से कुछ लोग आते दिखाई दिए।
हत्या कर लाश दलदल में फेंका शव
सुपरवाइजर उधम ने उन्हें रोका और पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम बली सिंह, रामलाल सिंह और संजू सिंह बताया। यह भी उधम को बताया कि उन्होंने अवध सिंह की गला दबाकर हत्या कर शव दलदल में फेंक दिया है। यह सुनकर सुपरवाइजर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पिता, भाई और महिला के पूर्व पति ने की हत्या
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी बली सिंह गोड की लड़की सुनीता सिंह अपने पहले पति आरोपी राम लाल सिंह को छोड़कर मृतक अवध राज सिंह के साथ विगत 05 माह से रह रहीं थी। इसी बात को लेकर सुनीता सिंह के पिता बली सिंह, पति राम लाल सिंह एवं भाई संजू सिंह गोड ने अवध राज सिंह की हत्या करने की योजना बनायी तथा योजना के अनुसार तीनों दिनांक घटना को अवध राज सिंह को घटनास्थल पास ले जाकर उसका गला दबाकर हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को झाड़ी युक्त दलदल मे फेंक दियेे। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-
नवापारा ब्रेकिंगः पुरानी रंजिश को लेकर दो भाईयों ने किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार