नवापारा ब्रेकिंगः पुरानी रंजिश को लेकर दो भाईयों ने किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नवापारा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुराने रंजिश को लेकर एक युवक पर दो भाईयों ने मिलकर चाकू से हमला किया गया है। युवक की हालत गंभीर है, उसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो अरोपी भाईयों को गिरफ्तार किया है। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नवापारा सतनामी मोहल्ले के रहने वाले टोमन राय सोमवार को खाना खाने के बाद रात 11 बजे मोहल्ले के पास टहल रहा था। तभी मोहल्ले के ही दो युवक नंदकिशोर पिता महेश टंडन और टकेश्वर पिता महेश टंडन पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने के बाद नंदकिशोर और टकेश्वर ने टोमन पर चाकू से प्राणघात हमला कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।

घायल रायपुर रिफर
हमले से टोमन लहुलूहान हो गया और चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर टोमन का बड़ा भाई सुंदरलाल तुरंत पहुंचा और उपचार हेतु नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल टोमन को रायपुर रिफर कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की शिकायत सुंदर ने पुलिस से की। शिकायत के आधार पर नवापारा टीआई आशीष राजपूत के द्वारा टीम बनाकर दोनों आरोपी की खोजबीन की गई।

कुछ ही घंटों बाद आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हालिस की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। जिसके बाद दोनों आरोपी नंदकिशोर और टकेश्वर के खिलाफ धारा 307 और अन्य धाराओं के तहत कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया गया है।

नवापारा ब्रेकिंग: दिनदहाड़े युवक पर चाकू से हमला, ये वजह आई सामने, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल