कोरोना का कहर जारी : स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, नवापारा में मिले 5 पाजिटिव, जानिए एक्टिव मरीजों की संख्या

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है। प्रदेश में लगातार एक्टिव मरीजों के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में शनिवार 15.4.23 की स्थिति में पॉजिटिविटी दर 10.40 फीसदी हो गई है। बीते 24 घंटों की बात करें तो 4328 लोगों की जांच हुई, जिसमें 450 नए कोरोना के मरीज मिले हैं, तीन लोगों की मौत भी हो गई है। जिनके मौत हुई है वह राजनांदगांव, बिलासपुर और रायपुर जिले के थे। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1761 पहुंच गई है। देखिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन
रायपुर जिले नवापारा शहर में मिले 5 पाजिटिव
नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ तेजेन्द्र साहू ने बताया कि नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना जाँच 01 अप्रैल से प्रारम्भ किया गया है, जिसमे कोरोना से जुड़े लक्षण वालो का जाँच किया जा रहा है। जाँच में शनिवार को 5 कोरोना पाजिटिव की पुष्टि हुई है। जिनमे से 4 नवापारा शहर सहित 1 व्यक्ति ग्राम कुर्रा का है। नवापारा के वार्ड क्र 17 में 2, वार्ड क्र 19 और 21 में 1-1 मरीज मिले हैं। सभी को 3 दिन का होम आइशोलेशन व सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. तेजेन्द्र साहू ने शहरवासियो से इस मामले को लेकर पैनिक होने की बजाय सिर्फ सतर्कता बरतने की अपील की है।
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी है और कोरोना गाइडलाईन भी जारी किए गए हैं। इन दिशा-निर्देशों में समाज को वैकल्पिक विकल्पों के साथ अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने और खुद को सुरक्षित रखने की सलाह भी दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल