प्रदेश के 70 प्रतिभावान युवाओं को मिलेगा सिविल सेवा का निःशुल्क आवासीय कोचिंग, 15 जुलाई तक करा सकते है पंजीयन

नेतृत्व साधना केंद्र “LEAD-36” कार्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई को

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नेतृत्व साधना केंद्र, “LEAD-36” कार्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित कर रहा है। जहाँ प्रदेश के 70 ऐसे प्रतिभावान युवाओं को जो आर्थिक, सामाजिक रूप से पिछड़े हैं उनको 2 वर्षीय CGPSC सिविल सेवा की निःशुल्क आवासीय कोचिंग उपलब्ध कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि साधना केंद्र 2 वर्षीय कार्यक्रम के बेहतर स्वरूप में, सफलता के अवसरों में समानता के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। नेतृत्व साधना केंद्र विगत तीन वर्षों से 2 वर्षीय CGPSC, सिविल सेवा परीक्षा की निःशुल्क आवासीय कोचिंग उपलब्ध करा रहा है जहाँ प्रदेश के अनेक प्रतिभावान युवा प्रशिक्षण ले रहें हैं। इसी कड़ी में संस्था अपनी चतुर्थ वर्ष में प्रवेश करते हुए पुनः युवाओं का चयन करने जा रहा है।

संस्था के सह-संस्थापक प्रणीत ने बताया कि नेतृत्व साधना केंद्र, अपने चतुर्थ वर्ष में “LEAD-36” कार्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई, बुधवार को आयोजित कर रही है। जहाँ प्रतिभागियों का चयन कर सम्पूर्ण कोचिंग एवं मेंटरिंग तथा आवासीय व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध करवाई जायेगी।

33 जिला मुख्यालय में परीक्षा आयोजित

प्रणीत ने बताया कि पूरा कार्यक्रम शिवआशा फाउंडेशन के आर्थिक मदद से संचालित है। कार्यक्रम की कुल अवधि 2 वर्ष होगी, अनुभवी शिक्षकों की बेहतर टीम, बेहतर संसाधनों के साथ ही संस्था परिसर में विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी और रीडिंग रूम की व्यवस्था है। योजना के लिए चयन प्रक्रिया: प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालय में बनाये हुए केन्द्रों में लिखित परीक्षा देना होगा जहाँ चयन के बाद विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से साक्षात्कार देना होगा वहाँ से चुने गए अभ्यर्थीयो का पृष्ठभूमि सत्यापन के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।

परीक्षा की तिथी : बुधवार, 17 जुलाई, को सुबह 10 से 12 बजे तक है, स्थान: छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिला मुख्यालय
सहित 4 अन्य ब्लाकों में भी होगी। 16 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते हैं। टेस्ट में सम्मिलित होने या विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट www.netritvasadhana.org  में पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जुलाई रात्रि 11.59 बजे तक है। कक्षाएं 1 अगस्त 2024 से रायपुर स्थित परिसर में शुरू होंगी। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए info@netritvasadhana.org पर मेल कर सकते हैं एवं 74898 43337, 73899 31878. नंबरों पर काल कर सकते है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर में लगेगा रोजगार मेला: विभिन्न सेक्टरों में हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी, ये छात्र भी होंगे लाभान्वित

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल