नवापारा ब्रेकिंग: जवारा विसर्जन के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, साथी के साथ भी मारपीट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जवारा विसर्जन के बाद एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपियों ने बीच-बचाव करने पहुंचे युवक से भी मारपीट की। वारदात के बाद इलाके में हडकंप मच गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नवापारा शहर के कसेरपारा निवासी गोवर्धन कंसारी अपने दोस्त लोकेश कंसारी के साथ शीतला तालाब में जवारा विसर्जन के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद विनय कंसारी, विजय कंसारी और विक्की कंसारी ने उसे रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने हरदेव लाल मंदिर का ज्योत खप्पर उठाने नही दिये हो कहकर गाली-गलौच शुरू कर दी।

विवाद इतना बढ़ा कि तीनों आरोपी एक राय होकर मारपीट पर उतारू हो गए। विजय और विक्की ने हाथ-थप्पड़ों से मारपीट किया, वहीं विनय कंसारी ने धारदार चाकू से गोवर्धन के पीठ पर वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे लोकेश कंसारी को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा और उसके साथ भी जमकर मारपीट की, जिससे उसके मुंह और पीठ में चोटें आई हैं।

घटना के बाद घायल गोवर्धन कंसारी को तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल नवापारा ले जाया गया। इसके बाद थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: पुरानी रंजिश को लेकर युवक के सिर पर पत्थर से वार, एक नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button