नवापारा ब्रेकिंग: हनुमान जयंती शोभायात्रा में धारदार चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– हनुमान जयंती के अवसर पर गोबरा नवापारा में गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में अपराधिक घटना को रोकने पुलिस सतर्कता से जुटी रही। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नवापारा थाने में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल को शोभायात्रा में ड्यूटी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि काली मंदिर नवापारा के पास एक युवक चाकू लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने कुश निषाद उर्फ छोटकू (20 वर्ष) निवासी लटर्रा पारा को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ।
इसी तरह दूसरी कार्रवाई सदर रोड नवापारा पर की गई, जहां लोकेश निषाद (22 वर्ष) को भी संदिग्ध अवस्था में चाकू के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों के पास हथियार रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने दोनों के कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान अपराधिक मंशा रखने वाले किसी भी बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कानून कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों मामलों में आगे की विवेचना जारी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r











