गरियाबंद में युवक ने की आत्महत्या, व्हाट्सऐप स्टेटस पर लिखा “Sorry all of you”…

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 130सी के किनारे एक नीम के पेड़ पर लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार देवभोग इलाके के गिरसूल के आश्रित ग्राम बागगोंडा में 27 वर्षीय युवक यशवंत ध्रुव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले यशवंत ने दोपहर 12.19 बजे अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर “Sorry all of you”… लिखकर अंतिम संदेश साझा किया था। कुछ ही घंटों बाद लगभग 3 बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे पेड़ से लटका उसका शव देखा तो हड़कंप मच गया। स्टेटस संदेश से अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक किसी गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहा था।

जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल देवभोग पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और जांच प्रारंभ की। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के मोबाइल को अपने कब्जे में रखा गया। पुलिस मोबाइल स्टेटस, कॉल डिटेल के आधार पर आगे की जांच करेगी।

परिवार से छिन गया इकलौता चिराग

घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि करीब छह साल पहले पिता की मौत के बाद यशवंत ही घर का मुख्य सहारा था। पीछे उसकी विधवा मां और चार बहनें हैं, जो घटना के बाद से बदहवास होकर रो रही हैं। फिलहाल पुलिस परिजनों का बयान दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

मां के तीजन्हावन के दिन बेटे ने की आत्महत्या, होर्डिंग टॉवर से लटका मिला शव, सुसाइड नोट बयां किया दर्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button