महानदी में डूबने से युवक की मौत: नहाने के दौरान पैर फिसला, झाड़ियों में मिला शव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- महानदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए पानी में उतरा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और पानी के बहाव में बह गया। दूसरे दिन युवक का शव झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। घटना चंद्रपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार भिलाई का रहने वाला जे. रमेश अपने दो दोस्तों मनोज देवांगन और नरेन्द्र साहू के साथ रायगढ़ जिले के चंद्रपुर में स्थित मां चंद्रहासिनी में दर्शन करने पहुंचा था। तीनों युवक सुबह नहाने के लिए महानदी किनारे घाट पर गए। नहाने के दौरान रमेश का पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बहते चला गया।

दूसरे दिन मिला युवक का शव

इस दौरान रमेश के दोस्तों ने उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन तैरने नहीं आने के कारण और दूर जाने के कारण बचा नहीं पाये। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की, लेकिन रमेश का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद SDRF की टीम को बुलाकर खोजबीन की गई, लेकिन शाम तक कुछ पता नहीं चला।

दूसरे दिन सुबह दोबारा खोजबीन शुरू की गई। सुबह 8 बजे युवक का शव घटनास्थल से थोड़ी दूर झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

यह खबर भी जरुर पढ़े

तालाब में डूबने से 15 साल के युवती की मौत, आत्महत्या या घटना जांच में जुटी पुलिस

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन