जतमई में टूरिस्ट बस ने महिला को कुचला : 5 माह के बेटे के साथ महिला की मौत, 5 घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद :- जिले में भीषण हादसा हुआ है। इस घटना में 5 माह के बेटे के साथ माँ की मौत हो गई है। दरअसल जिले के जतमई धाम के दर्शन करने आई महिलाओं को बस ने रौंदा दिया है। इस हादसे में मां और उसके 5 माह के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 5 लोग घायल बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक भिलाई कोहका से जतमई मंदिर के दर्शन के लिए कुछ महिलाएं आईं थी। ये महिलाएं दर्शन करने के बाद पार्किंग में बैठी तभी इनपर टूरिस्ट बस के ड्राइवर ने अपनी बस चढ़ा दी। जिसकी चपेट में आने से मां और उसके 5 माह के बेटे की मौत हो गई है। जबकि 5 माह के बच्चे समेत 5 महिलाएं घायल बताये जा रहे है। घटना के बाद से बस का ड्राइवर मौका देखकर जंगल की ओर फरार हो गया है। इधर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही छुरा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों और मृतक को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button