बारिश का कहर : घरों में घुसा पानी तो कहीं मकान भरभरा कर गिरा, रेलवे ठेकेदार की खामियाँ आई सामने, प्रशासन की टीम जुटी राहत कार्य में

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नवापारा में सोमवार को दिन भर मौसम खुला रहा धूप भी रही। मंगलवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और मूसलाधार बारिश होने लगी लगभग 3-4 घंटे की झमाझम बारिश ने लगभग शहर की आधी आबादी के लिए मुसीबत साबित हुई। अधिकतर लोगों के घरों में पानी घुस गया, किसी के मकान की दीवाल गिर गई तो किसी के घर की छानी गिर गई। बड़ी मुश्किल में लोगों ने रात काटी। इसका असर बुधवार सुबह तक देखने को मिला।

क्या है पूरा मामला

नगर में रेलवे द्वारा नैरो गेज से ब्राड गेज करने का कार्य निर्माण एजेंसी द्वारा कराया जा रहा है। अत्यंत धीमी गति से ठेकेदार द्वारा कार्य संपादित किया जा रहा है। बस स्टैंड के पास रायपुर देवभोग मार्ग में रोड क्रॉसिंग प्रस्तावित है। रेलवे ठेकेदार ने नाली और सड़क का निर्माण किए बिना ट्रैक का निर्माण कर दिया, और उसमें गिट्टी भी डंप कर दी है। रेलवे ठेकेदार ने गोबरा वार्ड से पानी को नगर की ओर डायवर्ट कर दिया है जिससे पूरा पानी शहर की ओर बहकर आ रहा है जो लोगों के लिए मुसीबत बन गई। नगर का वार्ड क्र. 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 जिसमें गाड़ा पारा, यादव पारा, स्टेशन पारा, सतनामी पारा, कसेर मोहल्ला शामिल है। चूंकि रेलवे लाइन के दोनों ओर घनी आबादी स्थित है। बारिश के मौसम में बस्ती वालों की मुसीबत और बढ़ गई है।

 

पीड़ितों ने बताया अपना दर्द

गाड़ा पारा सहित अन्य वार्डों के निवासी प्रहलाद लोहानी, नवीन कुमार सोना, गरीबा सोना, गंगा तांडी, सुकमणि बघेल, पूनम जगत, नंदनी बघेल ने आंखों में आसूं लिए अपना दर्द बताया। कैसे मौसम की मार और रेलवे के काम से मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। किसी के घर में पानी भर गया। किसी के घर में खाना नहीं बना। जंगली राम गरुड़ ने बताया कि मेरा घर टूट गया है, अरविंद रॉय के घर में अभी तक पानी भरा है तीन छोटे छोटे बच्चों को लेकर रात में घर खाली करना पड़ा क्योंकि घर की छानी टूट गई है।

जनप्रतिनिधियों पर निकाला गुस्सा

वार्ड के निवासियों का गुस्सा जनप्रतिनिधियों पर जमकर फूटा। उनका कहना था कि हम मुश्किल में हैं और कोई भी पार्षद हमारी सुध लेने नहीं आया। वोट मांगने के समय हाथ जोड़े आते हैं पैर पड़ते हैं और वोट पाने के बाद नजर नहीं आते हैं। हमारा सहयोग करना तो दूर कोई झांकने भी नहीं आया।

45 मिनट के अंदर रेस्क्यू

इसी तरह वार्ड नं. 14 निवासी मनोज कुमार निषाद का मकान मंगलवार रात बारिश में भरभरा कर गिर गया। जिस समय यह हादसा हुआ घर में मनोज की माता, पत्नी दुर्गेश्वरी और दो छोटे बच्चे नारद और उमाशंकर मौजूद थे। घर की दीवाल गिरने से सभी अंदर फंस गए। घटना की सूचना के बाद नायब तहसीलदार आलोक वर्मा, नगर पालिका सीएमओ प्रदीप मिश्रा समेत प्रशासनिक अमला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासनिक अमले ने सुचना के 45 मिनट के अंदर ही परिवार के सभी लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मनोज का मकान काफी पुराना और जर्जर हो गया है। इसी के कारण बारिश से मकान गिर गया।

क्या कहते हैं अधिकारी

नपा सीएमओ प्रदीप मिश्रा ने बताया सूचना मिलते ही रात 11 बजे जेसीबी भेजकर पानी निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। रेलवे ठेकेदार द्वारा जब तक साइट क्लियर करके नहीं दिया जाता तब तक समस्या बनी रहेगी।

नायब तहसीलदार आलोक वर्मा ने बताया कि वार्ड नं. 14 मामले में सभी लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। पीड़ित परिवार के नुकसान का आंकलन कर 24 घंटे के अंदर मुआवजा हेतु प्रकरण बना कर भेज दिया गया है। जल्द ही इसकी राशि पीड़ित परिवार को मिल जाएगी।

रेलवे ठेकेदार के प्रोजेक्ट इंचार्ज विनय सिंह से बार बार संपर्क करने पर उन्होंने फोन नहीं उठाया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

रेलवे ठेकेदार की लापरवाही, राहगीर और स्कूली छात्र हो रहे परेशान, अंडरब्रिज में डूबी कार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल