डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी बस: 40 से ज्यादा लोग थे सवार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) धमतरी :- जिले में एक तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद बस पलट गई। जिसके चलते 5 लोग घायल हुए हैं। बताया गया है कि सभी नामकरण संस्कार में शामिल होने गए थे। वापस लौटने के दौरान ये हादसा हुआ है। हादसा पुरुर चौकी क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के अनुसार बालोद के गुरूर ब्लॉक के ग्राम खेरवहीं से बस में सवार होकर 40 से ज्यादा लोग धमतरी जिले के वनबगोद गए थे। यहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे 30 में ये देर रात करीब 11.30 बजे ये हादसा हो गया है। हादसे के बाद आस-पास के लोगों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। खबर मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। घायलों में 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन