Kurud Breaking : पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, तलाश में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) कुरूद :- कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरा में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है। पुलिस परिजनों के अलावा आसपास लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरा (सेंनचुवा) में शुक्रवार बीती रात पति ने पत्नी की सिर में वार कर हत्या कर फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि जीवन सेन और उसकी पत्नी सुलेखा बाई सेन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे गुस्साएं पति ने पत्नी की पिटाई कर दी और किसी वजनी वस्तु से वार कर दिया। इससे मौके पर ही सुरेखा की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। इधर घटना की सूचना कुरूद पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एसडीओपी कृष्णकुमार पटेल, टीआई दीपा केंवट एवं पुलिस की टीम ने ने शव पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेज दिया गया। वहीं घटना के संबंध में परिजनों एवं आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस फरार पति की लाश शुरू कर दी है।
एसडीओपी ने बताया कि गांव में हत्या की सूचना मिली थी। घटना स्थल में पहुंचने पर घर के खाट में सुलेखा सेन की लाश पड़ी हुई थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोपी पति ने आक्रोश में आकर पत्नी की नृशंस हत्या कर दी और फरार हो गया। आरोपी की तालाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल