Dhamtari Breaking : सरपंच ने पीट-पीट कर युवक को मार डाला, जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) धमतरी :- धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। अर्जुनी पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम सरसोपुरी में युवक की हत्या हो गई। सरपंच सहित 13 लोगों ने एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। ग्राम सरसोपुरी में पैरावट में आग लगाने का आरोप लगाकर सरपंच समेत गांव के दबंगों ने युवक खिलेश्वर यादव के साथ गालीगलौज करते हुए उसे जमकर पीटा। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सरसोपुरी गांव का रहने वाला खिलेश्वर यादव शुक्रवार रात वहीं अपने घर के पास घूम रहा था। इस दौरान सरपंच रिंकू सेन अपने दर्जनभर साथियों के साथ आ धमका और युवक पर गांव के पैरावट में आग लगाने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी।
इसके बाद सरपंच रिंकू सेन और उसके साथियों ने खिलेश्वर के साथ गालीगलौज करना शुरू कर दिया और लाठी-डंडों से उसे बेरहमी से मारना शुरू कर दिया। बेदम पिटाई से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गांववालों को शनिवार सुबह जैसे ही घटना की सूचना मिली, उन्होंने परिजनों को बताया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी अर्जुनी थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। परिजनों और गांववालों के बयान लिए गए हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर सरपंच रिंकू सेन समेत 10 से ज्यादा लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film