तेज रफ्तार बाइक ने युवती को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सड़क पर पैदल चल रही युवती को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर से युवती के सिर पर गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना दुर्ग जिले के भिलाई थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार मीनाक्षी वर्मा 20 वर्ष मेहंदी क्लास जाने के लिए घर से निकली थी। मीनाक्षी सीएसईबी कालोनी भिलाई 03 के पास दुर्ग से रायपुर सर्विस रोड में पैदल जा रही थी तभी सड़क दुर्ग से रायपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने उसे ठोकर मार दी। ठोकर से युवती सड़क पर गिरी और सिर पर गंभीर चोट लगने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। उसे उपचार हेतु भिलाई 03 अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।

हादसे के बाद वहां मौजूद गुस्साये लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। वहाँ उपस्थित लोगों का कहना है कि आरोपी रोड पर लहराते हुए तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। आरोपी बाइक चालक का नाम निखिल धीवर (23) है, जो शांति नगर भिलाई-3 का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बाइक चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के खिलाफ 279, 304-A के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

पेट्रोल टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, टैंकर के पहिए में फंसा मृतक का शव

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल