गरियाबंद ब्रेकिंग: अधेड़ की तालाब में मिली लाश, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में एक अधेड़ की लाश मिलने से हड़कंच मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक शौच के लिए गया था, उसकी लाश तालाब में मिली है। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लाश को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार देवभोग क्षेत्र के ग्राम मुड़ागांव में एक वृद्ध की लाश तालाब में मिली है। बताया जा रहा है कि गांव के लोग तालाब की ओर थे, तो वृद्ध की लाश तैरते देखी, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही देवभोग पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। मृतक की पहचान नारायण नागेश के रूप में की गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक भिक्षा मांगकर जीवन यापन करता था।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक शौच के लिए गया था। इस दौरान उसकी तबीयत खराब हुई और तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवा दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह सामने आएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: जंगल में मिला नर कंकाल, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल