महासमुंद में मिली पुलिसकर्मी की लाश, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- महासमुंद जिले में एक पुलिसकर्मी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार महासमुंद खरोरा निवासी रोहित चंद्राकर (47 वर्ष) रोज की तरह आज सुबह करीब 6 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे लेकिन घर वापस नहीं लौटे। लोगों ने खरोरा सरारडीह मार्ग में रोहित को अचेत अवस्था में देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक रोहित चंद्राकर तुमगांव थाने में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ थे।
बताया जा रहा है कि मृतक के चेहरे और माथे पर चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। रोहित चंद्राकर पिछले 14 वर्षों से पुलिस सेवा में कार्यरत थे। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटे की शादी हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Hp8Ev58gX3t5ZVCqAQwd6U
यह खबर भी जरुर पढ़े
रायपुर में पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या, जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला