भीषण सड़क हादसा : ट्रैक्टर से टकराई पिकअप, 3 की मौत, 20 से अधिक घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- महासमुंद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिले के नरतोरा पड़ाव पर सोमवार देर रात पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा पटेवा थाना क्षेत्र में हुआ।
जानकारी के अनुसार पिकअप सवार सभी लोग तेलीबांधा झलप के निवासी हैं, जो चौथिया लेकर डोकरपाली गए थे। रात में वापसी के समय नरतोरा पड़ाव के पास हादसा हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पटेवा थाना पुलिस पहुंची। मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है, वहीं घायलों को डायल 112 की मदद से झलप उप स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि घायलों में 5-6 लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक, पिकअप में महिला-पुरुष और बच्चों समेत 25 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें से 3 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल मृतकों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन