राजिम ब्रेकिंगः हत्या के मामले में नगर पंचायत CMO सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां हत्या के मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना तीन माह पूर्व दीपावली त्यौहार के समय की है। ग्राम पंचायत सेंदर में CMO सहित चार आरोपियों ने एक स्वास्थ्य कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि चारों ने जुआ खेलने के विवाद में कर्मचारी की हत्या की है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदर का है।
दिवाली की छुट्टी मनाने गाँव आए थे
जानकारी के अनुसार आरंग क्षेत्र के समोदा नगर पंचायत में पदस्थ CMO केशराम साहू और गोहारापदर में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारी नेम सिंह ध्रुव दोनों सेंदर गांव के रहने वाले हैं। दीपावली त्यौहार के समय छुट्टियों में दोनों गांव आए थे। 13 नवम्बर 2023 को करीबन 10 बजे नेम सिंग ध्रुव गौरा-गौरी देखने गया था, उसी दौरान ग्राम सेंदर के बाजार चौक के पास कुछ लोग ताश खेल रहे थे, केशलाल साहू भी वहां मौजूद था।
नेमसिंग ध्रुव ने CMO केशराम साहू को देखकर हार-जीत के बारे में पूछा, तो केशराम भड़क गया और दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर केशराम साहू, रोशन साहू, टेमन साहू, देवराज साहू एवं नोस साहू सभी ने मिलकर नेमसिंग ध्रुव को गाली गलौज कर हाथ मुक्का, कोहनी से मारपीट किया। जिससे नेमसिंग ध्रुव का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने लगा। उसे तत्काल परिजनों ने शासकीय जिला अस्पताल महासमुंद ईलाज हेतु ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने नेमसिंग को मृत घोषित कर दिया।
SDOP पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि, फिंगेश्वर क्षेत्र में 13 नवंबर को स्वास्थ्य कर्मचारी की हत्या की गई थी। वारदात के बाद आरोपी CMO केशराम साहू और उसके दोस्त भाग निकले थे। इन लोगों में जुआ खेलने के दौरान हिसाब पूछने को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में CMO केशराम सहित उसके दोस्तों टेमन साहू, नोशराम साहू, देवराज और रोशन को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभी चचेरे भाई हैं। चारों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
SDOP ने बताया कि CMO को उसके ही दफ्तर से पकड़ा गया है। थाने से जांच फाइल ट्रांसफर होने में देरी हुई। इसके साथ ही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मारपीट से मौत का खुलासा नहीं हुआ था। SSL रिपोर्ट में मारपीट से मौत की पुष्टि होने के बाद गिरफ्तारी की गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu