अवैध रेत परिवहन पर सख्ती: अवैध परिवहन करते 6 वाहन जप्त, रेत का अवैध भंडारण भी जप्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में अवैध खनन और रेत परिवहन पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। कलेक्टर बीएस उइके के स्पष्ट निर्देश के बाद खनिज विभाग, राजस्व, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों ने लगातार तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार सुबह 6 बजे से एक बार फिर 6 रेत से लदे वाहनों को जब्त किया। इसमें राजिम क्षेत्र से 2 हाइवा और कोपरा क्षेत्र से 4 ट्रैक्टर शामिल हैं।

इस कार्रवाई ने खनिज माफियाओं में खलबली मचा दी है, वहीं आमजन और पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन के इस सख्त कदम का स्वागत किया है। गिट्टी के अवैध परिवहन में भी 4 हाइवा वाहनों को जब्त किया गया है। जिनमें से 3 हाइवा पुलिस लाइन गरियाबंद में और 1 पांडुका थाना क्षेत्र में रखे गए हैं। प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद हर रेत घाट, स्टोरेज पॉइंट और मुख्य मार्गों पर निगरानी कड़ी कर दी गई है। इस अभियान में मौके पर जांच, वाहनों के दस्तावेजों की जांच, खनिज परिवहन अनुमति की वैधता की पुष्टि की जा रही है।

प्रशासन का ऑपरेशन ‘सख्ती’

पिछले तीन दिनों में गरियाबंद जिले में खनिज विभाग द्वारा 5 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिसमें लचकेरा में 75 ट्रिप (ट्रैक्टर) रेत का अवैध भंडारण पकड़ा गया है। इस कार्रवाई के बाद 6 वाहन और जुड़े प्रकरण, यानि कुल 11 वाहन प्रशासन की गिरफ्त में आ चुके हैं।

कलेक्टर बीएस उइके का सख्त संदेश

कलेक्टर बीएस उइके ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि जिले में अवैध खनन और रेत परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। खनिज अधिकारी ने यह जानकारी दी कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिले के किसी भी क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिलने पर तत्काल दबिश दी जाएगी। साथ ही दोषी व्यक्तियों पर जुर्माना, वाहन जप्ती और विधिक कार्यवाही की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई: 1 चेन माउंटेन मशीन सहित 7 हाइवा जब्त

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन