संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला रायगढ़ जिले के पुंजिपथरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे श्याम स्टील प्लांट के सामने सड़क किनारे खून से लथपथ एक युवक का शव मिला। उसके मुंह और नाक से खून बह रहा था। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण पता नहीं चल सका।

पुलिस ने जब उसके कपड़ों की तलाशी ली तो आधार कार्ड मिला। यह कार्ड मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के माडा धनहरा गांव निवासी 22 वर्षीय मनमती जायसवाल पिता रामकिशन जायसवाल के नाम पर है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा ब्रेकिंग: महिला की संदिग्ध हालत में मिली लाश, हत्या है या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल