गरियाबंद जिले में स्वास्थ्य विभाग की रेड, अवैध अस्पताल पर जड़ा ताला, झोलाछाप डॉक्टर पर हुई कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अन्तर्गत छुरा में सालों से संचालित हो रही निजी अस्पताल में गरियाबंद जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती गार्गी यदु के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम छापेमारी के लिए पहुंची। निजी अस्पताल को अवैध रूप से संचालित होना पाया गया जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र विकासखंड छुरा जिला गरियाबंद में सालों से अवैधानिक निजी अस्पताल संचालक डॉक्टर जैकब जॉर्ज द्वारा बेखौफ होकर आदिवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। जिसकी जानकारी मिलने पर मीडिया की टीम पहुंचने के पश्चात स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से जानकारी देने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम छापामारी की कार्रवाई करने पहुंची। टीम में डॉ.अमन हुमने, डॉ.सुनील रेड्डी, डॉ. सोमेश्वर ठाकुर एवं डॉ.हरीश चौहान मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान अस्पताल संचालन हेतु वैध दस्तावेजों की कमी पाई गई।

अस्पताल में जड़ा ताला

जिसमे डॉक्टर जैकब जॉर्ज को त्वरित लिखित स्पष्टीकरण मांगते हुए अस्पताल में ताला जड़ दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉक्टर जैकब जार्ज को हिदायत देते हुए कहा कि,यदि आप पुनः अस्पताल का संचालन करना चाहते है तो आपको नर्सिंग होम एक्ट संबंधित संपूर्ण दस्तावेज सबमिट करना पड़ेगा उसके बाद ही आप अस्पताल का संचालन कर सकते है। यदि इसके बावजूद आपने अस्पताल का संचालन किया तो ये आपकी स्वयं की जवाबदारी होगी।

स्वच्छता और जैव-चिकित्सा अपशिष्ट परमिट नही

उपयोग किये गए अपशिष्ट वस्तुओ को खुले में ही फेंक दिया गया है जिससे संक्रमण फैलने का खतरा है। डॉक्टर जैकब जार्ज के अस्पताल में बायोमेडिकल अपशिष्ट पाइपलाइन और अपशिष्ट डम्प करने वाली पाइप बिछाने के लिए नगर पंचायत को अनापत्ति प्रमाण पत्र हेतु आवेदन अभी किया है जबकि इनको पूर्व में ही कर लेना था। लेकिन नियमों को ताक में रखकर इन्होंने किसी भी प्रकार से अस्पताल प्रबंधन हेतु वैध दस्तावेज नहीं रखे है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो क्लीनिक को किया सील, एक नर्सिंग होम को नोटिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल