69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा:सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अल्लू अर्जुन, आलिया भट्ट ,कृति सैनन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ,देखिए पूरी सूची

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की जूरी ने आज वर्ष 2021 के विजेताओं की घोषणा की। घोषणा से पहले, अध्यक्ष और अन्य जूरी सदस्यों ने केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की और उनके समक्ष पुरस्कारों के लिए किए गए चयन को प्रस्तुत किया। केन्द्रीय मंत्री ने परिश्रम के साथ सभी प्रविष्टियों की जांच करने और पुरस्कारों के लिए सर्वश्रेष्ठ का चयन करने के लिए जूरी को धन्यवाद दिया।
बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा हर श्रेणी की सभी फिल्मों के बीच बहुत कड़ी प्रतिस्पर्धा थी। मेरी बधाई और शुभकामनाएं विजेताओं के साथ हैं। आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म निर्माता है। हमारे पास दुनिया का कंटेंट हब बनने की क्षमता है। यह हमारा समय है। आज हमारी फिल्मों को दुनिया भर में पहचान मिल रही है, चाहे वह बाफ्टा हो या ऑस्कर।
जूरी में भारतीय सिने-जगत के प्रख्यात फिल्म निर्माता और फिल्मी हस्तियां शामिल थीं। पुरस्कारों की घोषणा केतन मेहता, अध्यक्ष, फीचर फिल्म्स जूरी, वसंत एस साई, अध्यक्ष, गैर-फीचर फिल्म जूरी, यतींद्र मिश्रा,सिनेमा जूरी पर सर्वश्रेष्ठ लेखन द्वारा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव सुश्री नीरजा शेखर की उपस्थिति में की गई।
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार रॉकेट्री- द नांबी इफेक्ट को दिया गया है और सृष्टि लखेरा द्वारा निर्देशित एक था गांव ने सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म का पुरस्कार हासिल किया है।
द कश्मीर फाइल्स को राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । जबकि आरआरआर को संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिला है।
अल्लू अर्जुन ने फिल्म पुष्पा (द राइज पार्ट ) में अपने शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है। जबकि आलिया भट्ट और कृति सैनन क्रमशः गंगूबाई काठियावाड़ी और मिमी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार की विजेता बनीं हैं।

पुरस्कारों की सूची:-
बेस्ट एक्टर : अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)
बेस्ट एक्ट्रेस: आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : पंकज त्रिपाठी (मिमी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
बेस्ट फीचर फिल्म: रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट
बेस्ट डायरेक्टर : निखिल महाजन (गोदावरी द होली वाटर)
बेस्ट हिंदी फिल्म: सरदार उधम
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: सरदार उधम
बेस्ट चिल्ड्रन मूवी: गांधी एंड कंपनी
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: भावेन राबरी (छेल्लो शो)
बेस्ट गुजराती फिल्म: छेल्लो शो
बेस्ट मराठी फिल्म: एकदा कायझाला
बेस्ट मलयालम फिल्म: होम
बेस्ट तेलुगु फिल्म : ओपन्ना
बेस्ट कन्नड़ फिल्म: 777 चार्ली
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर : एम एम कीरवानी (RRR ) और देवी श्री प्रसाद (पुष्पा)
बेस्ट लिरिक्स : चंद्र बोस (कोंडा पोलम)
बेस्ट एडिटिंग: संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: काल भैरव (RRR)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगरः श्रेया घोषाल (इराविन निझल)
बेस्ट कोरियोग्राफी: प्रेम रक्षिष्ठ (RRR)
स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड: विष्णु वर्धन (शेरशाह )
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट: वी. श्रीनिवास मोहन (RRR)