मंत्री ताम्रध्वज साहू की कार का शीशा तोड़ने वाला गिरफ्तार: इस वजह से तोडा शीशा, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की कार का एक नाबालिग युवक ने शीशा तोड़ दिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। तत्काल दुर्ग जिले के नेवई पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश में जुट गई।CCTV खंगालने के बाद आखिरकार पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

पूछताछ के दौरान 17 साल के नाबालिग युवक ने पुलिस को बताया कि वह वहीं पास में रहता है। मंत्री जी के समर्थकों द्वारा आतिशबाजी करने के दौरान उसका पिता घायल हो गया। इस बात की जानकारी जब उसे लगी तो वह गुस्से में आकर कार का शीशा तोड़ दिया। युवक ने बताया कि उसे मालूम नही था कि जिस गाड़ी का शीशा उसने तोड़ा है वह कार मंत्री जी का है। उसने तो गुस्से में आकर कार का शीशा तोड़ दिया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक से भी पूछताछ कर रही है।

आपको बता दे कि रिसाली के पार्षदों ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित किया था। मंत्री कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे थे और मंदिर के अंदर पूजा कर रहे थे । इसी दौरान एक युवक ने उनकी फॉर्च्यूनर कार का शीशा तोड़ दिया जिससे कार के कांच चकनाचूर हो गए।कांच टूटने की भनक मंत्री के पीएसओ को भी नही हुई ।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल