कोबरा बटालियन में पदस्थ जवान ने खुद को गोली: जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) छत्तीसगढ़ :- कोबरा बटालियन में पदस्थ एक जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर लिया है। जवान का नाम शशि अख्तर है। वह दिल्ली का रहने वाला था और वह कोबरा के 210 बटालियन में पदस्थ था। फिलहाल खुदकुशी करने का कारण सामने नहीं आया है। बीजापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार जवान बासागुड़ा के कैंप में पदस्थ था। किसी काम के सिलसिले में यह बीजापुर कैंप में आया हुआ था और यहीं पर इसने आज सुबह अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि, जवान शशि ने अपनी सर्विस राइफल को अपने सीने पर टिकाया और फायर कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

गोली की आवाज सुनते ही कैंप के अन्य जवान मौके पर पहुंचे। जिन्होंने खून से लथपथ पड़े शव को बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां जवान का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। फिलहाल जवान ने सुसाइड क्यों किया है इसके कारण का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस और ब्त्च्थ् के अफसर जांच में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button