गरियाबंद ब्रेकिंगः बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में बच्चों से भरी एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के चलते बस अनियंत्रित हुई और पलट गई। हालांकि इस हादसे में बच्चों को मामूली चोट लगी है। इधर हादसे के बाद स्कूल बसों की फिटनेस की जांच की मांग एक बार फिर उठने लगी है। पूरा मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद बस बच्चों को लेकर निकली। एक बस में लगभग 30 बच्चे सवार थे। बस देवभोग और गिरसूल होते हुए सीनापाली की ओर जा रही थी। इसी बीच गिरसूल के पास मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। बच्चे चीखते हुए मदद के लिए लोगों को पुकारने लगे। आसपास के लोगों ने स्कूल बस को पलटे हुए देखा, तो तुरंत मौके पर पहुंचे।

बस पलट गई।ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। साथ रही लोगों ने बस में फंसे बच्चों को निकालना शुरू किया। इधर अभिभावक भी घटना की सूचना मिलने पर पहुंच गए। भीड़ ने मौके पर पहुंचे स्कूल प्रबंधन और बस ड्राइवर पर भी अपना गुस्सा उतारा। हालांकि पुलिस ने भीड़ को हटाकर ड्राइवर को हिरासत में लिया। ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पालक मौके पर पहुंचे
पालक मौके पर पहुंचे

पुलिस ने बताया कि कुछ बच्चों को मामूली चोट लगी है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। बस का ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि बस पिछले कई महीनों से खराब चल रही थी। पालकों ने इसके मेंटेनेंस की मांग भी की थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसी वजह से ये हादसा हुआ।

सड़क हादसे की अन्य खबर भी पढ़े

घटारानी घाट पर ट्रैक्टर पलटी: एक युवती की मौत, देखिये वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल