दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत: तीन लोगों की मौत, मासूम समेत चार घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दो बाइकों की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि मासूम समेत चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना बालोद जिले के महामाया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मनकुंवर-महामाया मार्ग पर ग्राम आड़ेझर के पास दो बाइक में टक्कर हो गई। इस घटना में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल दल्ली राजहरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों वाहनों की स्पीड काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटनास्थल पर एक मोड़ होने के कारण दोनों वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। मृतकों में ग्राम नारंगसुर निवासी भूपत चुरेंद्र, संग्राम कोटागांव और छबिलाल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

स्कूटी सवार को हाइवा ने कुचला, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल