गरियाबंद ब्रेकिंग: छात्रावास में छात्राओं से छेड़छाड: संचालक गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में छात्रावास संचालक को गिरफ्तार किया गया है। छात्राओं ने संचालक पर अश्लीलता और दैहिक शोषण के आरोप लगाए हैं। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार छात्रावास के छात्राओं ने संचालक पर आरोप लगाया कि अधीक्षक यहां छात्राओं से अश्लील हरकत करता है। छात्रावास में बाहर के लोग भी आते जाते हैं। छात्राओं ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब छात्राएं सामान खरीदने बाजार गईं थीं, जहां अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। मामले की जानकारी लगते ही थाने में सूचना दी गई।

हंगामे के बाद एक्शन

इसके बाद सोमवार दोपहर एबीवीपी के छात्रों ने मोर्चा खोल दिया। छात्राओं से यौन शोषण के आरोप लगाकर थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। छात्रावास के पास भी प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। देर शाम हॉस्टल पहुंच मकान मालिक और हॉस्टल अधीक्षक को हिरासत मे लिया।

छात्रावास संचालक गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि इस छात्रावास में अभी 31 छात्राएं रहती हैं, जो पहली से कक्षा 10वीं तक की पढ़ाई कर रही हैं। मामले में एसडीएम भूपेंद्र साहू ने कहा कि शिकायत के बाद पूछताछ की गई। फिलहाल छेड़छाड़ के केस में छात्रावास संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है, जल्द और खुलासा हो सकता है।

संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

मामले में एडिशनल एसपी डीसी पटेल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही महिला बाल विकास विभाग और सखी सेंटर की टीम के साथ हॉस्टल पहुंचे थे। अब तक मिले तथ्य के आधार पर संचालक नारायण चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की गई। आईपीसी की धारा 354 व प पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। हॉस्टल 8 साल से संचालित है। उसकी वैधता की भी जांच कराई जाएगी।

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल