विधायक धनेंद्र के हाथों नगर साहू समाज सामुदायिक भवन निर्माण भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ संपन्न ,ये रहे उपस्थित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नवापारा नगर साहू समाज परिक्षेत्र के प्रांगण में क्षेत्र के विधायक धनेंद्र साहू के कर कमलों से सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम के अध्यक्ष नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष धनराज मध्यानी रहे। बनने वाले सामुदायिक भवन की कुल लागत 15 लाख रुपए स्वीकृत हैं।

बता दे कि  विधायक श्री साहू ने नगर के अनेक समाजो को सामुदायिक भवनों एवं अन्य विकास कार्य के लिए राशि स्वीकृति की है। इसी कड़ी मे नवापारा नगर साहू समाज को (साहू छात्रावास) शेड निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसका आज भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विधायक साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस भवन के शुरुआत से लेकर अभी तक हर संभव मदद हमारे द्वारा किया गया। जब जब जरूरत पड़ी हमेशा सहयोग किए हैं और आगे करते रहेंगे। उन्होंने समाज के पदाधिकारीयो की तारीफ करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी बहुत सक्रिय हैं,हमेशा समाज और इस भवन को विकास की ओर ले जाने में अच्छा योगदान रहा है। ऐसे ही विचारधारा से समाज आगे बढ़ता है।

नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने कहा कि आज का दिन शुभ है जो हम यहां राजिम माता के मंदिर परिसर में उपस्थित होकर निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन शामिल हुए हैं।कार्यक्रम को साहू समाज के संरक्षक मेघनाथ साहू, प्रेमलाल साहू ने भी संबोधित किया।

समस्त साहू समाज ने किया आभार व्यक्त

जिसके लिए नगर साहू समाज के अध्यक्ष रमेश साहू ने विधायक एवं नगर पालिक अध्यक्ष को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया । आभार की कड़ी में उपाध्यक्ष भागवत साहू ,धनमति साहू ,संरक्षक मेघनाथ साहू ,परदेशी राम साहू ,प्रेम लाल साहू ,छन्नू लाल साहू, धीरज साहू, सचिव गैंद राम साहू ,लच्छी राम साहू ,युवा अध्यक्ष गज्जू साहू ,सचिव दीपक साहू ,ठाकुर राम साहू ,भगत राम साहू, लीला राम साहू ,ललिता साहू ,दुकलहीन साहू, चिनेश्वर साहू ,श्री राम सोन ,डी आर साहू ,रमेश सोनसायटी सहित समस्त साहू समाज ने आभार व्यक्त किया ।

नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष चतुर जगत ,एल्डरमैन रामा यादव साहित पार्षद अजय साहू, फागू राम देवांगन, राम रतन निषाद, विनोद कंदरा, माया राम साहू कार्यक्रम मे उपस्थित थे ।

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

विधायक धनेंद्र का नगर साहू समाज ने विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए किया आभार व्यक्त

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल