फंदे पर लटका मिला प्रेमी युगल का शव: लड़के का शरीर धड़ से अलग मिला, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में प्रेमी जोड़े का शव फांसी पर लटके हुआ मिला है। सप्ताह भर पहले से दोनों लापता थे। बताया जा रहा है कि लाश इतनी सड़ गई थी कि लड़के की लाश गर्दन से टूट गई, जिसकी वजह से सिर और धड़ अलग-अलग हो गए। पूरा मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है।
लड़की नाबालिग थी, इसलिए परिजनों ने शादी से किया इनकार
जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जिले के ग्राम टिकनपाल के रहने वाला हूंगा राम ताती (19) बेड़मा की रहने वाली नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग था। दोनों ने शादी कर साथ रहने का मन बनाया। बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़े ने परिवार वालों को अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए शादी कराने के लिए कहा। लड़की 8वीं की छात्रा थी और उसकी उम्र भी केवल 15 साल थी, लिहाजा उसके परिजन ने शादी से इनकार कर दिया।
अचानक घर छोड़कर चला गया था जोड़ा
इसी बाद से नाराज सप्ताह भर पहले लड़की अपना घर छोड़कर प्रेमी के घर चली गई। उसने अपने घरवालों को इसकी जानकारी तक नहीं दी। उस दिन लड़के के परिजन भी घर पर नहीं थे। दोनों कुछ देर तक तो घर में रही रहे लेकिन कुछ देर बाद घर से निकल गए। शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजन ने उनकी तलाश शुरू की।
जंगल में मिला दोनों का शव
दोनों घर से निकलकर पेंटा के नजदीक जंगल गए और साड़ी का फंदा बनाकर एक साथ लटककर अपनी जान दे दी। उधर, घर वालों को दोनों के बीच रिश्ते की बात पता थी। लिहाजा, उन्होंने पुलिस को इनकी गुमशुदगी की सूचना नहीं दी थी। शनिवार को इलाके के कुछ ग्रामीण जंगल गए हुए थे, जिन्होंने दोनों के शव देखे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। लड़की का शव फंदे से लटक रहा था, जबकि लड़के का सिर धड़ से अलग होकर जमीन पर गिरा था। कुआकोंडा थाना प्रभारी ने बताया कि शव पूरी तरह से सड़ गया, इसी वजह से टूटकर गिर गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq
सम्बंधित खबरें भी पढ़े
राजिम ब्रेकिंग: यात्री बस ने साइकिल सवार महिला को कुचला, मौके पर मौत, देखिए वीडियो
और भी खबरे :-
राजिम ब्रेकिंग: यात्री बस ने साइकिल सवार महिला को कुचला, मौके पर मौत, देखिए वीडियो