राजिम ब्रेकिंग : खेत में पराली जलाने के लिए लगाई आग पेट्रोल पंप तक पहुँची, बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बची मवेशी और चरवाहे की जान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) राजिम :- राजिम क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ किसानों ने अपने खेत में पराली जलाने के लिए लगाई आग की लपटें पेट्रोल पंप के पास जा पहुंची। इससे पेट्रोल पंप के कर्मचारी दहशत में आ गए, हालांकि बड़ा हादसा टल गया है। आग पर काबू पा लिया गया है। पूरा मामला फिंगेश्वर क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के राजिम और फिंगेश्वर तहसील में खरीफ की फसल कटते ही किसान अब रबी फसल बोने की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए वे धड़ल्ले से पराली जलाने में लगे हैं।

जबकि पराली जलाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है, क्योंकि इससे भारी मात्रा में वायु प्रदूषण तो होता ही है, साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याएं भी जन्म लेती हैं। इससे मिट्टी की गुणवत्ता पर भी बुरा असर पड़ता है।

 

रविवार को फिंगेश्वर मुख्य मार्ग पर स्थित खेत में भी किसानों ने पैराली जलाई, जो जलते हुए पेट्रोल पंप के पास आ पहुंचा। आग ने बेकाबू होकर आसपास के खलिहान में रखे पैरावट को भी अपने चपेट में ले लिया।

इसकी सूचना पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तुरंत नगर पंचायत को दी। सूचना के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने तुरंत कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए भेजा। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़ से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

संबंधित खबर भी पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: पैरावट में शार्ट सर्किट से लगी आग, 10 एकड़ का पैरा जलकर हुआ राख, Video

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल