राजिम ब्रेकिंग: पुल से गिरा बाइक सवार, पानी में डूबने से मौत, जानिए पूरा मामला, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- राजिम से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुल से  नीचे गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुल में गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को राजिम-नवापारा पुल में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। पुल के नीचे नदी में पानी होने के चलते में बाइक सवार की डूबने से मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद पुल पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जिसे काफी मशक्कत के बाद हटाया गया।

पुल पर लगी गाड़ियों की लंबी कतार

प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि बाइक सवार राजिम पुल के बीचों-बीच पहुंचा था। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बाइक सवार पुल की रेलिंग से टकराकर नीचे गिर गया, जबकि बाइक पुल पर ही गिर गया।

मदद करने पुल से उतरा युवक विक्की

इस दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल, भाजयुमो नेता मुकुंद मेश्राम किसी काम से राजिम जा रहे थे। वे तुरंत रुके और बाइक सवार की मदद करने जुट गए। नवापारा वार्ड 5 के निवासी विवेक (विक्की) साहू को रस्सी से बांधकर पुल से नीचे उतारा गया, तब तक बाइक सवार की मौत हो चुकी थी। मृतक को ट्यूब के सहारे पानी से बाहर निकाला गया।

राइस मिल में काम करता था मृतक

इधर घटना की सूचना मिलते ही राजिम और नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची। राजिम पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रदीप गुप्ता के रूप में हुई है। वह गरियाबंद पारागांव का रहने वाला है। प्रदीप गरियाबंद के दातार राइस में काम करता था। बताया जा रहा है। मृतक के पास पैसों से भरा एक बैग भी मिला है। जिसे पुलिस ने जब्त कर अपने पास रखा है। फिलहाल राजिम पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की जांच कर रही है।

Video-

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग : गैस सिलेंडर रिसाव होने से हुआ ब्लास्ट, हादसे में एक महिला की मौत, जानिए पूरा मामला, वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल