अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस: 2 की मौत, 4 घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नेशनल हाईवे में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। हादसे में बस में सवार 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 4 घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार अधिक थी। टर्निंग पॉइंट में ड्राइवर को झपकी आ गई। बस अनियंत्रित हो गई और कुछ दूरी पर जाकर सड़क किनारे पलट गई। मामला जिले के बांगापाल थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर से बीजापुर तक चलने वाली कुशवाह ट्रैवल्स की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बांगापाल थाना से सिर्फ 2 किमी दूर बीजापुर की तरफ हादसा हुआ है। हादसा सुबह करीब 5 बजे का बताया जा रहा है। इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर थाना से जवान पहुंचे। हादसे में करीब 3 से 4 लोग घायल हुए हैं। जवानों ने घायलों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
बस में सवार थे 20 से 25 यात्री
यात्री बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। हादसे के बाद कुछ यात्री अपना सामान लेकर अपनी सुविधा अनुसार चले गए। कुछ वहीं मौके पर ही थे। उन्होंने कहा कि, बस चालक को झपकी आ गई थी इसी वजह से हादसा हुआ है।
मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक
हादसे की खबर लगते ही क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों से उनका हाल जाना। साथ ही घटना की वजह भी जानी। साथ ही घायलों का बेहतर उपचार हो इसके लिए उन्होंने डॉक्टरों से भी बातचीत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film