टायर किलर से मजाक करना वाहन चालकों को पड़ा भारी, पुलिस ने काटा 5500 रुपए का चालान, इनते लोगों को हो चुकी है कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- राजधानी रायपुर में रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने वालों के लिए टायर किलर ब्रेकर लगाया गया है। लेकिन लोग इससे बचने का जुगाड़ भी लगा लिया है। लोग इस ब्रेकर पर पैर निकालकर बाइक निकाल रहे हैं। इसका वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने इस तरह नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ 5500 रुपए का चालानी कार्रवाई की है। साथ ही शख्स ने माफी भी मांगी है।
कार्रवाई के बाद रायपुर पुलिस ने आज एक वीडियो सोशल मीडिया में जारी किया। इस वीडियो में वाहन मालिक अपनी गलती स्वीकार करते हुए आगे से गलती नहीं करते हुए माफी मांग रहा है। वहीं लोगों से कह रहा है कि यातायात के नियमों का पालन करें। जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ।
45 लोगों के खिलाफ कार्रवाई
बता दें कि राजधानी में टायर किलर ब्रेकर लगने के एक दिन बाद लोग इसे पैर से दबाना शुरू कर दिया। वहीं इसका वीडियो सामने आने के बाद चालान काटना शुरू किया। ट्रैफिक पुलिस ने पिछले दो-तीन दिनों के भीतर 45 वाहन चालकों की पहचान कर दो-दो हजार रुपये का चालान काटा है।
यातायात नियमों का पालन करे!
.
. #raipurpolice #raipurtrafficpolice #raipur pic.twitter.com/9ipchMkqiW— Police Commissionerate Raipur (@CPRaipurPolice) January 19, 2024
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu
यह खबर भी जरूर पढ़े
सावधान : रायपुर के इन रास्तों पर अगर चलाई रॉन्ग साईड गाड़ी तो पड़ेगा महंगा, फटेंगे टायर











