बसों में रेट लिस्ट, सीसीटीवी लगाना अनिवार्य, सुरक्षा-सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु दिए गए ये निर्देश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- एसएसपी संतोष कुमार सिंह के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर ओम प्रकाश शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर गुरजीत सिंह द्वारा संचालित होने वाले यात्री वाहन बस संचालक एवं परिचालकों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बैठक ली। बैठक में विभिन्न ट्रेवल्स संचालक, चालक एवं परिचालक उपस्थित हुए।

बैठक के दौरान एएसपी यातायात ओम प्रकाश शर्मा ने बस संचालकों को यात्रियों की सुरक्षा-सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बसों में सुदृष्य स्थान पर रेट लिस्ट (किराया दर) की सूची अनिवार्य रूप से चस्पा करेंगे व निर्धारित दर पर ही टिकट काटना होगा । अधिक किराया राशि लेने की शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

लंबी दूरी के यात्री बसों में यात्रियों के सुरक्षा हेतु अनिवार्य रूप से सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगायेंगे । रायपुर बस स्टैण्ड से छूटने के बाद यात्री बस मार्ग में वाहन खड़ी कर सवारी चढ़ाया जाता है जिससे आम पब्लिक को परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसे देखते हुए बस स्टैण्ड से निकलकर केवल पचपेड़ीनाका एवं टाटीबंध चौंक में ही बस रोककर सवारी चढ़ा सकेंगे। इसके अतिरिक्त कहीं पर भी रोड में वाहन खड़ी कर सवारी चढ़ाते पाये जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत नो पार्किंग में कार्यवाही की जायेगी।

अवैध हाकरों के विरूद्ध कार्यवाही

जगदलपुर से आने वाली यात्री बस पचपेड़ीनाका चौंक में सवारियों को उतारती है जिसके कारण चौंक पर यातायात व्यवस्था बाधित होकर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है इस संबंध में निर्णय लिया गया कि अब जगदलपुरसे आने वाले वाहन सीधे बस स्टैण्ड में ही सवारी उतारेंगे।

बैठक के दौरान नगर पालिक निगम से उपस्थित जोन क्रमांक-06 प्रभारी हिमांशु चंद्राकर को बस स्टैण्ड के चारो तरफ यात्रियों एवं वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु सी.सी.टी.व्ही कैमरा लगाने निर्देशित किया गया। ⁠बस स्टैण्ड के बाहर हॉकर बसों की सीट बुकिंग करते है, जो कि अनुचित है, अत: इन पर पूर्णतः रोक लगाया जायेगा। अवैध हाकरों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टहराई, बड़ा हादसा टला, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल