प्रसूता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 17 अप्रैल को दिया था बच्चे को जन्म, इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शुक्रवार देर रात को एक प्रसूता महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ली है। महिला का शव होटल की टपरी पर लटके हुई मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामला कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

17 अप्रैल को दिया था बच्चे को जन्म

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत निहारिका के पास एक होटल में महिला की फांसी के फंदे से लटकती मिली है। महिला की पहचान प्रियंका बिंझवार (30) के रूप में हुई है। वह भैंसामुड़ा की रहने वाली थी। महिला के पति अमित कुमार बिंझवार ने बताया कि प्रियंका के साथ उसकी शादी को 5 साल हुए थे। उनका 4 साल का एक बेटा था, जिसकी मौत बीमारी से हो गई। 17 अप्रैल को प्रियंका ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया, जिसकी तबियत खराब होने पर उसे निहारिका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बच्चे को दूध पिलाने के बहाने निकली थी महिला

बताया गया कि मां अस्पताल में भर्ती थी। वहीं बच्चे को शिशु वार्ड में भर्ती किया गया था। शुक्रवार रात करीब 1 बजे प्रियंका ने अपने पति से कहा कि वो बच्चे को दूध पिलाने के लिए उसकी बिल्डिंग में जा रही है, लेकिन वो न तो बच्चे के पास पहुंची और न तो पति के पास वापस आई। काफी देर तक पत्नी नहीं लौटी, तो पति अमित ने ढूंढने निकले। रातभर पत्नी नहीं मिली। सुबह महिला का शव होटल की टपरी पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

तनाव में आकर आत्महत्या करने की आशंका

लोगों ने लाश देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि महिला अस्पताल में भर्ती थी। इसके बाद उसके पति को बुलाकर लाश की शिनाख्त करवाई गई। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने तनाव में आकर आत्महत्या की होगी। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

शादी के दो दिन बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, सदमे में परिवार, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल