नवापारा कंसारी समाज द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन, इन नंबर पर करवायें पंजीयन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा :- श्री सत्यदेव महाप्रभु के 75 वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में श्री सत्यदेव युवा संगठन एवं महानदी ब्लड सेंटर, कंसारी समाज नवापारा के द्वारा दिनांक 09 जून दिन रविवार को सत्यनारायण मंदिर के प्रांगण में रक्तदान शिविर एवं निः शुल्क नेत्र जांच शिविर प्रातः दस बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित किया जाएगा।

सोनी मल्टि हॉस्पिटल अभनपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति में नि:शुल्क नेत्र जांच किया जाएगा। इस पुण्य अयोजन में हर वर्ग के इच्छुक जो समर्थ हैं रक्तदान कर सकतें हैं । साथ ही किसी को आंख संबंधी कोई समस्या होने पर जांच करवा सकतें हैं इसमें जातीय बंधन नही हैं। इस संबंध में तरुण कंसारी 9399525562, गोविंदा कंसारी 8871315104, तुकाराम कंसारी 9303365050 के मोबाईल नंबर पर काल कर पंजीयन करवा सकतें है या आवश्यक जानकारी ले सकते हैं।

रक्तदान शिविर विश्व बंधुत्व की भावना का संदेश

बता दे कि समाज के लिए समर्पित सक्रिय कंसारी युवा संगठन के द्वारा समय-समय पर विभिन्न समाजिक विकास के कार्य किए जा रहे हैं। जिनमे बच्चो के सांस्कृतिक, धार्मिक, बौद्धिक कार्यक्रम के साथ ही सामाजिक स्तर पर किसी के घर आकस्मिक निधन जैसी दुखद घटना होने पर उस परिवार में पहले दिन रोटी चाय की व्यवस्था के साथ ही अत्यंत गरीब स्थिति होने पर दशगात्र के दिन राशन में सहयोग करते हैं। उनके इस पहल से सामाजिक बंधुओं को बहुत राहत मिलती हैं । जिसकी सभी सराहना करने के साथ इस प्रकार सहयोगात्मक कार्य से बेहद खुश हैं। इसी कड़ी में रक्तदान शिविर विश्व बंधुत्व की भावना का संदेश हैं।

युवा संगठन के अध्यक्ष तरुण कंसारी में कहा की इस शिविर नगर के अधिक से अधिक प्रबुद्ध और जागरुक जन रक्तदान कर पुण्य कर्म में सहयोगी बने मनुष्य जन्म लेकर अगर हम किसी के काम आते हैं तो यह सौभाग्य की बात हैं कहा गया है रक्तदान महादान हैं जिसमे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेवे और मानवता के रक्षक बनें साथ ही नेत्रजांच हेतु अपने आसपास रिश्तेदार जिन्हें ज़रूरत है उन्हे भी जानकारी दे । अपने लिए तो सभी जीते है औरों के हित कुछ कर जाने में जीवन की सार्थकता है हमारा उद्वेश्य एक सुखी समृद्ध समाज परिवार और संसार का निर्माण करना हैं।

जिन्हें ज़रूरत है उन्हे रक्तदान करें

युवा संगठन के कोषाध्यक्ष गोविंदा कंसारी ने कहा कि एक कदम आप बढ़े एक कदम हम मिलकर रचेंगे संगठित संसार यह बहुत ही अच्छा अवसर हैं इंसानियत का फर्ज निभाने का । आपके रक्त का हर बूंद कीमती हैं उससे हम किसी को जीवन दान दे सकते हैं । ईश्वर की कृपा है की हम स्वस्थ है तो हमारा फर्ज हैं जिन्हें ज़रूरत है उन्हे रक्तदान करें। अधिक से अधिक लोग जुड़े और उदास निराश मन को खुशियां बांटने में सहयोग दीजिए।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मुन्नालाल साव, सहदेव कंसारी, राजकुमार कंसारी, बलराम सारस, कलिदान, तुकाराम कंसारी, रमेश कंसारी, तरुण कंसारी, गोवर्धन कंसारी, नरेंद्र कंसारी, मिथलेश कंसारी, देवेंद्र कंसारी, गोविंदा कंसारी, देवा कंसारी, राजू, सतीश, मुकुल, राज, अभिषेक, शुभम, प्रेम, धनेंद्र, करण, मोहित, दुर्गेश प्रमेंद कंसारी जुटे हैं। उक्त जानकारी प्रचार प्रसार विभाग से सरोज कंसारी ने दी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

2 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन, नवापारा सोशल ग्रुप की टीम ने रक्तदान करने की अपील

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल