राजिम ब्रेकिंग: महिला की धारदार हथियार से हत्या, खून से लथपथ मिली लाश, पति से पूछताछ कर रही पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक मकान में महिला की खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र की है।

बीती रात पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर शहर के वार्ड क्र 12 में रविवार सुबह एक महिला की खून से लथपथ लाश मिली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान पूर्णिमा बंजारे पति चेतन बंजारे (37 वर्ष) के रूप में हुई है। महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस ने महिला के पति चेतन बंजारे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि चेतन और पूर्णिमा के बीच आए दिन लड़ाई झगड़ा होते रहता था। शनिवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।

खाट पर पड़ी थी महिला की लाश

मृतका के ससुर और चेतन के पिता घुरऊ बंजारे ने बताया कि वह सुबह लकड़ी लाने के लिए बेटे को उठाया तो उसके शरीर पर खून के दाग दिखे। कमरे के अंदर जाकर देखा, तो उसके होश उड़ गए। अंदर में पूर्णिमा का शव खाट पर पड़ी थी। कमरे के फर्श पर खून ही खून बिखरा पड़ा था। घटना के बाद घुरऊ ने इसकी जानकारी पड़ोसी और पुलिस को दी।

चेतन बंजारे से पूछताछ जारी

घटना की सूचना के बाद फिंगेश्वर थाना प्रभारी फैजुल शाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हत्या की वजह सामने नहीं आई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के पति ने धारदार हथियार से हत्या की होगी। पुलिस ने चेतन बंजारे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

फिंगेश्वर हत्याकांड: पत्नी की हत्या कर लाश के पास सोता रहा पति, ससुर ने देखी लाश तो उड़ गए होश ( पूरी खबर यहाँ पढ़े )

 

वीडियो-

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

युवती ने राजिम के महानदी में लगाई छलांग, बेहोशी की हालात में अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने कही ये बात.. VIDEO

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल