ऋषभसागार जी म. सा. आदि ठाणा 2 का नवापारा नगर आगमन, अल्पकालीन प्रवास में पाँच दिवसीय शिविर का आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- आध्यात्मयोगी उपाध्याय प्रवर प.पू. महेन्द्रसागर जी म.सा. के सुशिष्य प्रखर वक्ता पूज्य ऋषभसागर जी एवं पूज्य जीतवर्द्धन सागर जी म.सा. का बुधवार को संध्या नवापारा नगर में आगमन हुआ। संघ प्रमुख शिखर बाफना, उपाध्यक्ष अजय कोचर सचिव अभिषेक दुग्गड़ के साथ श्रीसंघ के अनेक श्रावक श्राविकाओं ने स्थानीय इंदिरा मार्केट से पूज्य गुरु भगवंतो को बाजे गाजे के साथ नगर पदार्पण कराया । अल्प प्रवास के बीच पूज्य गुरु भगवंतो की पावन निशा में पांच दिवसीय शिविर जिसका विषय है “कैसे बने अच्छे पेरेंट्स” के अंतर्गत विशेष टिप्स देंगे।

समय कार्यक्रम
प्रातः 8.30 से 9.30 प्रवचन
10 बजे से 11 बजे बच्चों एवं युवाओं के लिए विशेष क्लास
दोपहर 2.30 से 3.30 बजे महिलाओं के लिए स्वाध्याय
रात्रि में 8.30 से 9.30 बजे पुरुष वर्ग के लिए स्वाध्याय

संघ प्रमुख शिखर बाफना ने सभी संघ सदस्यों से विशेष शिविर का लाभ लेने अपील की है। इसके पूर्व महासमुन्द से पदयात्रा करते हुए पू. गुरु भगवंत राजिम नगर पधारे। जहां पर आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में मंदिर जी की वर्षगांठ पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

दिगंबर जैन समाज ने मूल नायक श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक मनाया, निर्वाण कांड पढ़कर चढ़ाया निर्वाण लाडू

Related Articles

Back to top button