अघोषित विद्युत कटौती से नगरवासी आक्रोशित, कार्यपालन यंत्री को सौंपा ज्ञापन, समस्या से निजात दिलाने की मांग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नवापारा क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत कटौती से नगरवासीयों में काफ़ी आक्रोश है।बता दे कि भीषण गर्मी में भी नगर सहित क्षेत्र में लंबी कटौती मानसून पूर्व मेंटेनेस एवं सुधार कार्य के लिए की गई । बावजूद उसके क्षेत्र में आए दिन किसी भी समय विद्धुत कटौती लगातार जारी है। शिकायत हेतु फोन लगाने पर कर्मचारियों द्वारा फोन बीजी मोड मे कर दिया जाता है जिससे भी नगरवासियों में आक्रोश का माहौल है ।

इसे लेकर आज शुक्रवार को नवापारा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा और वरिष्ठ पार्षद प्रसन्न शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओ ने नवापारा सीएसईबी  कार्यपालन यंत्री शिव गुप्ता से मुलाकात की और इस समस्या से अवगत कराते हुए इस ओर सुधार की मांग की। उक्त ज्ञापन में कहा गया कि लगातार विद्युत कटौती से नगरवासी काफ़ी आक्रोशित है। जिसके चलते कभी भी उग्र आंदोलन हो सकता है।

समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

ऐसे में विभाग इस ओर ध्यान दे और समस्या का त्वरित समाधान कर लोगो को राहत प्रदान करें। दिन और रात में कभी भी अनेको बार होने वाली अघोषित विद्युत कटौती से घर में छोटे बच्चों सहित बड़ो को भी काफ़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है । साथ ही रात के अँधेरे में जहरीले जीव जन्तुओं का भी खतरा बना रहता है। साथ ही शीतलापारा फीडर को नगर के मुख्य सप्लाई से जोड़ने की मांग की गई। समस्या का समाधान नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी ।

जिस पर कार्यपालन यंत्री शिव गुप्ता ने सभी मोहल्लेवासियो की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए उनकी समस्या का त्वरित समाधान करने की बात कहीं। ज्ञापन सौंपने वालो में प्रमुख रूप से सौरभ शर्मा, मुकुंद मेश्राम, नागेंद्र वर्मा, पूनम दास मानिकपुरी, किशोर साहू, सिंटू सौरभ जैन, संजय साहू, विरेन्द्र साहू, देशमुख, अंकित मेघवानी,अनुज राजपूत, युवराज यादव, राकेश सिन्हा, राजू रजक, बिशेषर हिरवानी, मुकेश निषाद, अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में अन्य मोहल्लेवासी भी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

.

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल