सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, तीन लोग घायल, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- देर रात सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई है, वहीं तीन लोग घायल हुए है। जिसमें दो की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला कोरबा जिले के सीपत थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार हरदी बाजार गांधी नगर निवासी नवीन अनंत (35), अरविंद पैगोर (43), संतोष भारद्वाज (40) और उतरदा निवासी लल्लू श्रीवास (35) चारों कार में सवार होकर बिलासपुर गए हुए थे। जहां से देर रात लौट रहे थे। तभी आमानारा के पास अंधे मोड़ में कार अनियंत्रित होकर पलटी गई और सड़क से लगभग 100 मीटर दूर जाकर पलटी खाते हुए सड़क के नीचे जा गिरी।

इस हादसे में नवीन अनंत की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नवीन अनंत टीचर था, जो पाली ब्लॉक के डिंडोलभाटा प्राथमिक शाला में पदस्थ था। वहीं घटना में तीन लोग घायल हुए जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

आरंग ब्रेकिंग : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, देखिये वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल