विधायक ने पीएम आवास के तहत निर्मित मकान का किया उद्घाटन, लाभार्थियों को बांटे पूर्णता प्रमाण पत्र

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छग का पारम्परिक त्यौहार हरेली क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हरेली उत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पंचायत देवरी में किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू शामिल हुए। अन्य अतिथियों में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, जिला पंचायत सभापति मधुबाला रात्रे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, जनपद सदस्य विद्या साहू, होरीलाल साहू, सरपंच भागवत साहू, जेंजरा सरपंच हीरामनी साहू आदि शामिल हुए।

सभी अतिथियों ने कृषि उपकरणों की विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। सभी अतिथियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राही के निर्मित मकान का फीता काटकर लोकार्पण तथा वृक्षारोपण भी किया। उपस्थित ग्रामीणों को हरेली की बधाई देते हुए मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू ने कहा कि हमारी परम्परा और संस्कृति में हरेली त्यौहार का विशेष महत्व है। यह छग का प्रथम त्यौहार भी है। हमारे ग्रामीण अंचल में यह त्यौहार परम्परागत रूप से उत्साह के साथ मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा राज्य व केंद्र की अनेक योजनाओं का नाम गिनाते हुए सभी को योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित किया।

गेड़ी चढ़कर उत्सव का लिया आनंद

पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि इसी ग्राम पंचायत में पंच के रूप में मेरी राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई थी, आप सबके आशीर्वाद से मुझे विधायक व सांसद बनने का अवसर प्राप्त हुआ। पिछली कांग्रेस सरकार ने विकास को अवरुद्ध करने का कार्य किया लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। सभी अतिथियों ने परम्परागत रूप से गेड़ी चढ़कर उत्सव का आनंद लिया एवं लाभार्थियों को पूर्णता प्रमाण पत्र का वितरण किया।

कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू व मधुबाला रात्रे ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन एसडीएम अर्पिता पाठक ने किया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम में दो करोड़ की लागत से बनेगा सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड, विधायक रोहित साहू के ध्यानाकर्षण पर उपमुख्यमंत्री साव ने विधानसभा में की घोषणा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल