नवापारा ब्रेकिंग : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। नवापारा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार नवापारा से लगे ग्राम पारागांव में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक की पहचान हेमंत निषाद (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पारागांव के कुटी पारा का रहने वाला था। पड़ोसियों ने हेमंत की लाश घर पर लोहे के एंगल से लटकते हुए देखा। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नवापारा चीरघर भिजवा दिया है। नवापारा पुलिस ने बताया कि पारागांव में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। मृतक घर पर अकेला रहता था। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस आसपास लोगों से पूछताछ करेगी। जिसके बाद कुछ स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद के जंगल में युवक की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल