प्राइवेट स्कूलों का असहयोग आंदोलन तेज: 18 अप्रैल को स्कूल रहेंगे बंद, 17 को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों का असहयोग आंदोलन अब तेज होता जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 17 और 18 अप्रैल को अहम निर्णय लिए हैं, जिससे प्रदेशभर की शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है।
एसोसिएशन के अनुसार 1 मार्च से चल रहे असहयोग आंदोलन के तहत पहले ही यह निर्णय लिया गया था कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लॉटरी के माध्यम से वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसी क्रम में 14 अप्रैल को आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में दो बड़े फैसले लिए गए।
8 अप्रैल को स्कूल रहेंगे बंद
इसके तहत 17 अप्रैल को सभी निजी स्कूलों के संचालक और शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करेंगे, वहीं 18 अप्रैल को प्रदेश के सभी निजी स्कूल पूरी तरह बंद रखे जाएंगे। एसोसिएशन ने इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री को भी अवगत करा दिया है। साथ ही मांग की है कि स्कूल शिक्षा विभाग शासकीय स्कूलों में प्रति छात्र होने वाले खर्च को सार्वजनिक करे, ताकि RTE के तहत निजी स्कूलों को मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि का सही निर्धारण किया जा सके।
एसोसिएशन का कहना है कि वर्ष 2011 से अब तक RTE के तहत प्रतिपूर्ति राशि का पुनर्निर्धारण नहीं किया गया है, जिससे निजी स्कूलों को लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता और सचिव मोती जैन ने सरकार से इस समस्या का जल्द समाधान निकालने की मांग की है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1
यह खबर भी जरुर पढ़े
तपती गर्मी पर शासन का बड़ा फैसला : समय से पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा











