अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे अधेड़ को कुचला, इलाज के दौरान मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा-राजिम। नवापारा क्षेत्र में मंगलवार की शाम करीब 7 बजे पैदल जा रहे अधेड़ को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार की सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। घटना रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार नवापारा-अभनपुर मार्ग पर पिपरौद गांव के शिवांश स्कूल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे अधेड़ को टक्कर मार दी। अधेड़ की पहचान नवापारा वार्ड क्रमांक 8 निवासी सेवा जांगड़े के रूप में हुई है। हादसा इतना भीषण था कि सेवा जांगड़े का पैर फ्रैक्चर हो गया और सिर व चेहरे पर भी गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल डायल 112 वाहन से नवापारा सीएचसी लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया गया कि सेवा जांगड़े मजदूरी करता था। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे ग्रामीण को कुचला, नहीं हुई पहचान

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल