छुरा क्षेत्र में मिला तेंदुए का शव, वन विभाग ने जताई इस बात की आशंका, विभाग ने किया अंतिम संस्कार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छुरा वन परिक्षेत्र के दवरी बिट अंतर्गत ग्राम गोनबोरा में सड़क किनारे एक तेंदुए का शव मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि ग्राम गोनबोरा में सड़क किनारे एक तेंदुए का शव मिली थी। जिसके बाद वन अमला मौके पर पहुंची। तेंदुए के शरीर पर जो चोट के निशान मिले हैं। तेंदुए की उम्र करीब डेढ़ साल होगी। गरियाबंद डीएफओ लक्ष्मण सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तेंदुए की चोट का मुआयना कर बताया कि आशंका है किसी वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट में मौत की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।
वन विभाग की टीम ने पंचनामा कार्रवाई के बाद तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम किया गया। पीएम पश्चात विभाग के अधिकारियों के बीच शव का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान गरियाबंद डीएफओ लक्ष्मण सिंह, छुरा रेंजर धीरेन्द्र साहू, डिप्टी रेंजर देवशरण साहू, पशु चिकित्साधिकारी केपी शर्मा, डॉ एसके चंद्राकर, डॉ बीके साहू के अलावा वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W











